Home » Chaibasa News : ठाकुरा गांव में ग्राम सभा ने मुंडा को पद से हटाया, सेल में नौकरी बना कारण

Chaibasa News : ठाकुरा गांव में ग्राम सभा ने मुंडा को पद से हटाया, सेल में नौकरी बना कारण

Chaibasa News : ग्रामीणों ने बताया कि दामु चाम्पिया की गुवा सेल खदान में नौकरी लग चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि संविधान और पारंपरिक व्यवस्था के नियमों के तहत कोई व्यक्ति मुंडा पद पर रहते हुए सेल या किसी अन्य संस्थान में नौकरी नहीं कर सकता।

by Rajeshwar Pandey
Gram Sabha meeting in Thakura village of Chaibasa regarding removal of village Munda from post
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गुवा थाना क्षेत्र के इस गांव में सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से वर्तमान मुंडा दामु चाम्पिया को पद से विमुक्त करने का निर्णय लिया गया।

पारंपरिक मानकी-मुंडा व्यवस्था में मुंडा का पद गांव के सामाजिक और प्रशासनिक मामलों में अहम होता है। नियमों के अनुसार मुंडा को निष्पक्ष रहकर गांव की सेवा करनी होती है। सरकारी या निजी नौकरी करने पर हितों के टकराव की आशंका रहती है, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दामु चाम्पिया की गुवा सेल खदान में नौकरी लग चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि संविधान और पारंपरिक व्यवस्था के नियमों के तहत कोई व्यक्ति मुंडा पद पर रहते हुए सेल या किसी अन्य संस्थान में नौकरी नहीं कर सकता। इसी नियम का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया और ग्राम सभा बुलाकर निर्णय पारित किया।

9 मौजा के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में 9 मौजा के मुंडा, डाकुआ, गांव के बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी की सहमति से दामु चाम्पिया को मुंडा पद से मुक्त किया गया। ग्राम सभा ने तय किया कि नए मुंडा के चयन तक जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की देखरेख में मुंडा पद का कार्यभार संचालित किया जाएगा।

प्रशासन को दी जाएगी सूचना

ग्राम सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि नए मुंडा के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रखंड कार्यालय और जिला स्थित मुंडा-मानकी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि पारंपरिक व्यवस्था और नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

Read Also: Chaibasa News: गोइलकेरा में ओवरलोड ऑटो पलटा, 10 लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

Related Articles

Leave a Comment