Home » NIT Jamshedpur Placement 2025 : एनआईटी जमशेदपुर में प्लेसमेंट का रिकार्ड, कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला 94.25 लाख का पैकेज

NIT Jamshedpur Placement 2025 : एनआईटी जमशेदपुर में प्लेसमेंट का रिकार्ड, कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला 94.25 लाख का पैकेज

by Rakesh Pandey
NIT Jamshedpur Fee Waiver 2026-27
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों का प्लेसमेंट (2025 -26) इस बार शानदार रहा है। संस्थान के प्लेसमेंट विभाग की ओर से जारी आंकडों की मानें तो इस वर्ष कुल पंजीकृत 699 छात्रों में से 649 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरियां मिली हैं, जिससे संस्थान का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 92.68% दर्ज किया गया है।

इस साल भी प्लेसमेंट के मामले में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) का दबदबा कायम रहा। कंप्यूटर साइंस के एक छात्र को रिकॉर्ड 94.25 लाख रुपये प्रति वर्ष (एलपीए) का उच्चतम पैकेज मिला है, जो इस सीजन का सबसे अधिक पैकेज है। इसके साथ ही, इस ब्रांच का औसत पैकेज भी सबसे शानदार 29.56 लाख रुपये रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग भी 66.70 लाख रुपये के उच्चतम और 21.50 लाख रुपये के औसत पैकेज के साथ दूसरे स्थान पर रही।

अगर शत-प्रतिशत सफलता की बात करें, तो सिविल इंजीनियरिंग के 96.55% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ, जो किसी भी ब्रांच में सबसे अधिक है। इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग (95.14%) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (95.09%) का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। इंजीनियरिंग ऑफ कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स जैसी नई और विशिष्ट ब्रांच के 88.46% छात्र प्लेस हुए, जिन्हें 46 लाख रुपये का उच्चतम पैकेज मिला। संस्थान का कुल औसत पैकेज 14.23 लाख रुपये प्रतिवर्ष दर्ज किया गया है, जो छात्रों की उच्च शैक्षणिक योग्यता को दर्शाता है। पिछले वर्ष अधिकतम पैकेज 82 लाख था।

प्लेसमेंट के मुख्य आंकड़े

ब्रांच : पंजीकृत छात्र, प्लेस हुए छात्र, उच्चतम पैकेज, औसत पैकेज, प्लेसमेंट प्रतिशत

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग : 111, 104, 94.25, 29.56, 87.39%
सिविल इंजीनियरिंग : 87, 84, 20.00, 7.80, 96.55%
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 111, 104, 64.00, 13.00, 93.69%
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : 102, 97, 66.70, 21.50, 95.09%
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 103, 98, 17.03, 8.85, 95.14%
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग : 54, 51, 18.00, 8.80, 94.44% मेटालर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग : 97, 88, 17.00, 8.40, 90.72%
इंजीनियरिंग ऑफ कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स : 26, 23, 46.00, 15.89, 88.46%

कुल : 699, 649, 94.25, 14.23, 92.68

प्लेसमेंट में ये कंपनिया शामिल हुईं

माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन, एडोबी, ओरेकल, एटलैसियन, गोल्डमैन सैक्स, पेपाल, डेलॉइट, एक्सेंचर, फ्लिपकार्ट, इंटेल, एनवीडिया, क्वालकॉम, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी), इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी, ईवाई (अर्न्स्ट एंड यंग), पीडब्ल्यूसी (प्राइसवॉटर हाउस कूपर्स), केपीएमजी, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील।

वर्जन

इस बार संस्थान में बेहतर प्लेसमेंट हुआ है। अधिकतम पैकेज 94 लाख रुपए रहा है। जबकि पिछले वर्ष यह 82 लाख था। अगर औसत पैकेज की बात करें तो यह 14 लाख से अधिक है। प्लेसमेंट में शामिल कुल छात्रों से 92 प्रतिशत से अधिक का चयन हुआ है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

प्रो एसके षाडंगी, प्रमुख, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल, एनआईटी जमशेदपुर

Read Also- Women’s University : वीमेंस यूनिवर्सिटी ने अधूरी सूचना के साथ जारी किया गेस्ट फैकल्टी बहाली का विज्ञापन, 10 जून तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Related Articles

Leave a Comment