Home » Jamshedpur CBI News: जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी की जांच में टुईलाडूंगरी के युवक को हिरासत में लिया

Jamshedpur CBI News: जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी की जांच में टुईलाडूंगरी के युवक को हिरासत में लिया

जांच एक ऐसे मोबाइल सिम कार्ड को लेकर की जा रही है, जिसका कथित रूप से साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता खोलने में इस्तेमाल किया गया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
cbi raid in jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर, टुईलाडूंगरी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए राजदीप नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जांच एक ऐसे मोबाइल सिम कार्ड को लेकर की जा रही है, जिसका कथित रूप से साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता खोलने में इस्तेमाल किया गया था।

जानकारी के मुताबिक संबंधित मोबाइल सिम राजदीप के नाम पर पंजीकृत है। इसी आधार पर सीबीआई की टीम उससे मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस दौरान सीबीआई की एक अन्य टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची, जहां आवश्यक पूछताछ और जांच की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस मामले में जसबीर सिंह की क्या भूमिका है या उनसे केवल जानकारी जुटाने के उद्देश्य से पूछताछ की गई है।

सीबीआई फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। एजेंसी की आधिकारिक पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Read also Jamshedpur Atempt To Rape : घर में घुसकर नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Related Articles

Leave a Comment