Home » Ranchi Encroachment Drive : हरमू रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 प्रतिष्ठानों को नोटिस, दो दुकानें कराईं बंद

Ranchi Encroachment Drive : हरमू रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 प्रतिष्ठानों को नोटिस, दो दुकानें कराईं बंद

Ranchi Encroachment Drive : अभियान के दौरान ट्रेड लाइसेंस की जांच में हरमू रोड स्थित अन्ना फास्टफूड और पायल कलेक्शन बिना वैध लाइसेंस के संचालित मिले। इसके बाद नगर निगम ने दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद करा दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Ranchi Encroachment Drive on Harmu Road
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने मंगलवार को हरमू रोड पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सेटबैक एरिया और गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर 12 प्रतिष्ठानों, दुकानों और भवनों को नोटिस जारी किया गया। पेंटागोन भवन परिसर में गिफ्ट डीड की जमीन पर संचालित एक टी-स्टॉल को हटाने के लिए भी नोटिस चस्पा किया गया।

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने करीब 20 दुकानों के सामने सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान नालियों पर बनाई गई टाइल्स, सीढ़ियां और अन्य अवैध निर्माण हटाकर रास्ता साफ कराया गया। नाली के ऊपर अवैध निर्माण करने वाले एक दुकानदार पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियान के दौरान ट्रेड लाइसेंस की जांच में हरमू रोड स्थित अन्ना फास्टफूड और पायल कलेक्शन बिना वैध लाइसेंस के संचालित मिले। इसके बाद नगर निगम ने दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद करा दिया। वहीं, डमरो फर्नीचर भवन के बेसमेंट में पार्किंग की जगह गोदाम बनाए जाने पर भवन प्रबंधन को नोटिस जारी कर उसे हटाने का निर्देश दिया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सड़क, नाली, सार्वजनिक भूमि, सेटबैक और गिफ्ट डीड की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Read Also: Irfan Ansari: झारखंड के नर्सिंग-मेडिकल छात्रों को मिलेगा अमेरिका में प्रशिक्षण, सरकार जॉर्जिया विवि से करेगी एमओयू

Related Articles

Leave a Comment