
Jamshedpur : टाटा स्टील में सांगठनिक बदलाव के तहत आइएल-2 ग्रेड के चीफ स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को टाटा स्टील के सीइओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है जो 15 सितंबर से प्रभावी होगा। जारी सर्कुलर के मुताबिक चीफ प्रोक्योरमेंट-ग्रुप रॉ मैटेरियल्स अमिता खुराना का ट्रांसफर उनके मौजूदा लेवल पर ही चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (डेजिग्नेट), रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव और रेगुलेटरी अफेयर्स के पद पर गया है। वे वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगी और दिल्ली (सीआरई) से काम करेंगी। वे एक नवंबर 2026 से चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स की भूमिका संभालेंगी। चीफ-प्रोक्योरमेंट (एमआरओ और सर्विसेज) रजत मधुर को उनके मौजूदा लेवल पर ही चीफ प्रोक्योरमेंट-ग्रुप रॉ मैटेरियल्स के पद पर नियुक्त गया है। वह वाइस प्रेसिडेंट जीएसपी और बिजनेस एक्सीलेंस को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे। इसी तरह चीफ एसपीसी और सर्विसेज मालाबीका चटर्जी को उनके मौजूदा लेवल पर ही चीफ प्रोक्योरमेंट (एमआरओ और सर्विसेज) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगी और जमशेदपुर से काम करेंगी। इसके परिणामस्वरूप चीफ शेड्यूलिंग और डिलीवरी टीएसएम इंद्रनील सेनगुप्ता अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ अगले आदेश तक अपने मौजूदा लेवल पर ही चीफ एसपीसी और सर्विसेज की ज़िम्मेदारियां भी संभालेंगे। अपनी अतिरिक्त ज़िम्मेदारी के लिए उन्हें चीफ इंटीग्रेटेड प्लानिंग और सर्विसेज का मार्गदर्शन मिलेगा और वह अपनी मौजूदा लोकेशन से ही काम करना जारी रखेंगे। टाटा स्टील के सीआरएम चीफ अजय झा को विदाई
टाटा स्टील के सीआरएम के चीफ अजय झा को मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन ने विदाई दी। सीआरएम के कांफ्रेंस रुम में आयोजित विदाई समारोह में उनको पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन से राजेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, चित्रा इमदाद आदि तथा यूनियनन के सहायक सचिव नितेश राज, जेडीसी चेयरमैन अश्विनी मथान, सरोज पांडेय, संदीप बेहरा, अनिल मिश्रा, गुलाब चंद यादव, दिनेश्वर कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार झा का तबादला टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के चीफ के पद पर किया गया है। वे 15 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे।

