Home » Jamshedpur Rath Yatra : जमशेदपुर में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर 16 जुलाई को नो एंट्री के के समय में बदलाव, शहर में आवागमन के लिए नया रूट चार्ट जारी

Jamshedpur Rath Yatra : जमशेदपुर में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर 16 जुलाई को नो एंट्री के के समय में बदलाव, शहर में आवागमन के लिए नया रूट चार्ट जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
jagannath jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री में बदलाव कर दिया है। 16 जुलाई गुरुवार को रथ यात्रा की वजह से जमशदेपुर में दोपहर बाद दो बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके अलावा, शहर में सामान्य रूप से आवागमन का मार्ग भी बदला गया है। बिष्टुपुर की मेन रोड रथ यात्रा के दौरान सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगी। वाहनों को इस दिन डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा। इस संबंध में डीसी राजीव रंजन, एसएसपी एहतेशाम वकारिब और यातायात डीएसपी नीरज ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।

16 जुलाई को शहर में परिवर्तित रहेगा रूट

1. बोल्टास से छगललाल होते हुए रीगल गोलचक्कर तक आने-जाने वाले दोनों मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे। वोल्टास की ओर से साकची की तरफ जाने वाले वाहन खरकई रोड और मैला टंकी होते हुए तुलसी भवन से हो कर सोनेट होटल होते हुए धतकीडीह हरिजन बस्ती, धतकीडीह टीओपी, लोयोला स्कूल होते हुए लोयला लाईट सिग्नल, से जुबली पार्क होते हुए साकची की ओर जाएंगे

2. साकची की तरफ से जुगसलाई की ओर जाने वाले वाहन रीगल गोलचक्कर होते हुए तुलसी भवन, मैला टंकी खरकई, वोल्टास गोलचक्कर होते हुए जुगसलाई की ओर जाएंगे।

3. गोलमुरी की ओर से साकची व बिष्टुपुर आने वाले वाहन जेएनएसी चौक होते हुए नया रोड हो कर करीम सीटी कॉलेज गोलचक्कर होते हुए बिष्टुपुर कि ओर निकल जाएंगे। मानगो की ओर से बिष्टुपुर व जुगसलाई जाने वाले वाहन मेरीन ड्राईव होते हुए बिष्टुपुर व जुगसलाई की ओर जाएंगे।

4. रथ यात्रा जब बड़े हनुमान मंदिर से मानगो चौक होते हुए जब डिमना चौक की ओर जाएगी। तब साकची की ओर से आने वाले वाहनों को मानगो चौक से मानगो थाना होते हुए पारडीह चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जब रथ यात्रा डिमना चौक से ट्रॉसपोर्ट नगर होते हुए राजस्थान भवन आएगी तब डिमना चौक की ओर से आनेवाले वाहनों को डिमना चौक पर ही रोक दिया जाएगा और डिमना चौक से पारडीह चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यही नहीं, इन्हें पारडीह चौक से मानगो चौक की तरफ भेजा जाएगा।

5. सुन्दरनगर की ओर से साकची व बिष्टुपुर आने वाले वाहनों को करणडीह चौक होते हुए घाघीडीह जेल और पानी टंकी होते हुए मजार से केंद्रीय विद्यालय हो कर चाईबासा बस स्टैंड की तरफ ले जाया जाएगा। यहां से यह वाहन रेलवे स्टेशन की तरफ जाएंगे। दो पहिया वाहन मंदिर के बगल वाली गली से होते हुए मजार से केंद्रीय विद्यालय होते हुए चाईबासा बस स्टैंड हो कर रेलवे स्टेशन की ओर जाएंगे।

6. वर्तमान में चल रहे नो एंट्री के समय में 16 जुलाई को आंशिक संशोधन किया गया है। इस दिन नो एंट्री का समय दोपहर बाद दो बजे से रात 11 बजे तक कर दी गई है। रथ यात्रा समापन के बाद नो एंट्री समय सारणी पूर्व की तरह लागू रहेगी।

Read also Ranchi Scam News: कॉपरेटिव बैंक घोटाला: 50 करोड़ मामले में बैलेंस शीट में हेराफेरी का आरोप, बड़े अधिकारियों को बचाने की आशंका

Related Articles

Leave a Comment