Home » Dr Anuradha Verma : डॉ. अनुराधा वर्मा बनीं ग्रेजुएट कॉलेज की नई प्रभारी प्राचार्या, कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

Dr Anuradha Verma : डॉ. अनुराधा वर्मा बनीं ग्रेजुएट कॉलेज की नई प्रभारी प्राचार्या, कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

by Rakesh Pandey
Dr Anuradha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) ने जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित महिला कॉलेज, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन में नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कॉलेज के वाणिज्य (कॉमर्स) विभाग की सहायक प्राध्यापिका (असिस्टेंट प्रोफेसर) डॉ. अनुराधा वर्मा को तत्काल प्रभाव से संस्थान का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। यह स्थिति तब है जब महाविद्यालय में सीनियर शिक्षिका मौजूद थीं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमर कुमार के हस्ताक्षर से 7 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। कुलपति के आदेशानुसार की गई यह नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए एक अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रभावी रहेगी।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. अनुराधा वर्मा महाविद्यालय के सभी बैंक खातों का संचालन कॉलेज के बर्सर के साथ संयुक्त रूप से करेंगी। अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के सभी संकायों के संकायाध्यक्षों (डीन), विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और अन्य कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

वर्तमान प्रिंसिपल हैं बीमार

मालूम हो कि कॉलेज की प्रिंसिपल डॅ वीणा प्रियदर्शी लगातार बीमार चल रही हैं और पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। यही वजह है कि विवि ने उनकी जगह डॉ वर्मा को महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया है ताकि शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन न रूके।

Read Also-Officer Transfer : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Related Articles

Leave a Comment