Home » West Singhbhum T20 league : जगन्नाथपुर लायंस को हराकर कर मनोहरपुर बना चैंपियन

West Singhbhum T20 league : जगन्नाथपुर लायंस को हराकर कर मनोहरपुर बना चैंपियन

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले में मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को 7 विकेट से रौंदकर खिताब अपने नाम कर लिया। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मैच में टॉस जीतकर मनोहरपुर के कप्तान ने जगन्नाथपुर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले में मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को 7 विकेट से रौंदकर खिताब अपने नाम कर लिया। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मैच में टॉस जीतकर मनोहरपुर के कप्तान ने जगन्नाथपुर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 185 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विकेटकीपर निकेत सिंह ने शानदार 59 रन बनाए। उनके अलावा युवराज कुमार ने नाबाद 42, रौशन कुमार ने 32 और कुलदीप मंडल ने 20 रनों का योगदान दिया। मनोहरपुर लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुप्रियो चक्रवर्ती ने 36 रन देकर 3 और सुधांशु पाल ने 22 रन देकर 2 विकेट झटके।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोहरपुर लायंस की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 15.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच के हीरो रहे पंकज कुमार, जिन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 1 चौके और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सुप्रियो चक्रवर्ती ने नाबाद 41, कप्तान अनुराग संजय ने 41 और अभिषेक नाथ ने 31 रन बनाए। जगन्नाथपुर की तरफ से युवराज कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण

समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपायुक्त ने विजेता टीम मनोहरपुर लायंस को ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये का चेक सौंपा, वहीं उप विकास आयुक्त ने उपविजेता जगन्नाथपुर टाइगर्स को ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

 मनोहरपुर लायंस के सुप्रियो चक्रवर्ती को मिला मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मनोहरपुर लायंस के सुप्रियो चक्रवर्ती को मिला, जिन्हें उपायुक्त मनीष कुमार के हाथों स्कूटी प्रदान की गई। जबकि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोहरपुर लायंस के पंकज कुमार को मिला, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के हाथों पुरस्कृत किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चाईबासा चैलेंजर्स सचिन दूबे एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मनोहरपुर लायंस तन्मय तंतुबाई को मिला। दोनों खिलाड़ियों को सहायक समाहर्ता इरा जोरवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में भाजपा का बड़ा आयोजन: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, उमड़ी भारी भीड़

Related Articles

Leave a Comment