Home » Chaibasa Crime News : चक्रधरपुर के हनुमान मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8284 रुपए नकद बरामद

Chaibasa Crime News : चक्रधरपुर के हनुमान मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8284 रुपए नकद बरामद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मंदिर की दान पेटी से चुराए गए 8284 रुपये नकद सहित चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए गए हैं।

1 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर के पोटर खोली निवासी वादी अतवारू यादव के लिखित आवेदन के आधार पर 1 अक्टूबर 2026 को चक्रधरपुर थाना में मामला (कांड संख्या 110/2026, धारा- 305/334(1) बीएनएस) दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में घुसकर दान पेटी तोड़ दी और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया।

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित

चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के निर्देशों पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर 7 अक्टूबर 2026 को कांड के नामजद आरोपी अर्जुन तांती 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटाकुड़ना का रहने वाला है, जो वर्तमान में चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित कुली मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहा था।

पूछताछ में कबूला जुर्म, खर्च कर दिए थे 5000 रुपये

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी अर्जुन तांती ने हनुमान मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 8284 रुपये बरामद किए। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने दान पेटी से चोरी की गई राशि में से 5000 रुपये पहले ही खर्च कर दिए थे। पुलिस ने 8,284 रुपये नकद जब्त किया। लगभग 1 मीटर का छींटदार कपड़ा, चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद किया है।

छापामारी टीम में शामिल सदस्य

इस सफल कार्रवाई में चक्रधरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक बिरबल चौबे, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार तथा चक्रधरपुर थाने का सशस्त्र बल शामिल था।

Read Also Chaibasa News : सेल गुवा की नई पहल: 10 बेटियों का एएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए चयन, राउरकेला में लेंगी 2 साल की ट्रेनिंग

Related Articles

Leave a Comment