Home » Ghatshila News: दो पान दुकानों में पुलिस की छापेमारी, भांग व सिगरेट के रैपर बरामद

Ghatshila News: दो पान दुकानों में पुलिस की छापेमारी, भांग व सिगरेट के रैपर बरामद

by The Photon News Desk
Ghatshila Police Raid News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila: मऊभंडार बाजार के समीप स्थित दो पान-गुटखा दुकानों में पुलिस ने संदेह के आधार पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान दुकानों से सिगरेट पीने वाले रैपर और भांग बरामद की है। मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रमाकांत रावत के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और पान गुमटियों की सघन जांच की। पुलिस टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री तुरंत बंद करें।

छापेमारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को सिगरेट, गुटखा, खैनी अथवा कोई भी नशीला पदार्थ न बेचा जाए। ओपी प्रभारी ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने और नाबालिगों को नशा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के असमाजिक तत्वों और अवैध नशा बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

Read Also: Ghatshila News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Related Articles