
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजरों, स्वयंसेवकों तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में चयनित कर्मियों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान समारोह का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले कर्मियों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करना था।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवक सम्मानित
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों पर कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के बीएलओ, सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र
– मतदान केंद्र संख्या 203 के बीएलओ अनीता देवी, बीएलओ सुपरवाइजर जावेद अहमद एवं स्वयंसेवक भावनी महतो।
– मतदान केंद्र संख्या 204 के बीएलओ विजय लक्ष्मी, बीएलओ सुपरवाइजर उदयभानु बनसियार एवं स्वयंसेवक प्रभावती महतो।
– मतदान केंद्र संख्या 121 के बीएलओ शर्मा परवीन, बीएलओ सुपरवाइजर राकेश कुमार सिंह एवं स्वयंसेवक तुकाराम यादव।
– मतदान केंद्र संख्या 135 के बीएलओ ममता कुमारी, बीएलओ सुपरवाइजर परेश बरू एवं स्वयंसेवक संजू देवगम।
चाईबासा विधानसभा क्षेत्र
– मतदान केंद्र संख्या 20 की बीएलओ सोमवती पाड़ेया, बीएलओ सुपरवाइजर जगबंधु दास एवं स्वयंसेवक बेलमती बोयपाई।
– मतदान केंद्र संख्या 35 की बीएलओ रविना पिंगुवा, बीएलओ सुपरवाइजर सावित्री कालुंडिया एवं स्वयंसेवक दिव्या कुमारी।
मझगांव विधानसभा क्षेत्र
– मतदान केंद्र संख्या 15 की बीएलओ लक्ष्मी कालुंडिया, बीएलओ सुपरवाइजर सुदेन्दु प्रकाश झा एवं स्वयंसेवक अशोक कुमार गोप।
– मतदान केंद्र संख्या 19 के बीएलओ मंगेश बिरूली एवं स्वयंसेवक सुनील कुमार रंजन।
निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं कैंपस एंबेसडर भी सम्मानित
निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियों तथा युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करने में योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
सुदीप आचार्य – आईटीआई, ईएलसी कोऑर्डिनेटर।
संगीता बारी – मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय, ईएलसी कोऑर्डिनेटर।
शिव शंकर – स्कॉट गर्ल्स स्कूल, चाईबासा, ईएलसी कोऑर्डिनेटर।
सुरसिंह हाइबुरू – टाटा कॉलेज, चाईबासा, कैंपस एंबेसडर।
गौरी शंकर पूर्ति – आईटीआई, चाईबासा, कैंपस एंबेसडर।
रितिका महतो – टाटा कॉलेज, चाईबासा, कैंपस एंबेसडर।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
इस अवसर पर निर्वाचन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मियों एवं स्वयंसेवकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का आधार है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों तथा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मानित कर्मियों एवं स्वयंसेवकों का योगदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

