Home » Ranchi News : गहरे पानी में समाया युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Ranchi News : गहरे पानी में समाया युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

by Kanchan Kumar
Ranchi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित मशहूर ‘ब्लू पॉन्ड’ में शनिवार को एक युवक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद से ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। डूबे हुए युवक का नाम शाहिल कच्छप बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही तुपुदाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरुआती खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

​NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवान पानी के भीतर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

​पहले भी हो चुके हैं हादसे

​इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में प्रशासन के रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लू पॉन्ड में डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई लोग यहां अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर हादसे के बाद प्रशासन कुछ दिन तो सक्रियता दिखाता है, लेकिन बाद में सुरक्षा इंतजाम ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।

​प्रमुख मांगें: ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पॉन्ड के चारों तरफ मजबूत घेराबंदी (बाउंड्री) की जाए और जगह-जगह चेतावनी के बोर्ड लगाए जाएं ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके। ​फिलहाल, मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है और सभी की नजरें NDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं। युवक का अब तक कोई आधिकारिक सुराग नहीं मिल सका है।

Read Also: Ranchi News: रांची में वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर उकसाने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment