Home » Palamu Accident: पलामू में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मकान मालिक के बेटे समेत दो की गई जान

Palamu Accident: पलामू में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मकान मालिक के बेटे समेत दो की गई जान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो युवक धूप से बचने के लिए दीवार के पास छांव में खड़े थे। तभी दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें दबने से दोनों की मौत हो गई। घटना पहाड़ गेरुआ गांव की है। पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। मरने वालों में मकान मालिक का बेटा और एक मजदूर शामिल है।

मृतकों की पहचान गांव निवासी प्रदीप रजक के पुत्र सतीश कुमार और मजदूर दुखी भुईयां के रूप में हुई है। प्रदीप रजक नया मकान बनवा रहे थे, जिसके लिए पुराने खपरैल घर को तोड़ा जा रहा था।

मजदूर पुराने घर की छत से खपरैल हटाने का काम कर रहे थे। इसी बीच सतीश कुमार और मजदूर दुखी भुईयां पानी पीने के लिए नीचे आए। पानी पीने के बाद दोनों मिट्टी की दीवार के पास खड़े होकर आराम करने लगे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।

दीवार गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दुखी भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सतीश कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read Also: Delhi Terror Plot : दिल्ली दहलाने की थी साजिश, मंदिर से मिलिट्री कैंप तक ISI के निशाने पर, 9 आतंकी दबोचे गए



Related Articles

Leave a Comment