Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में एस टाइप चौक के पास सोमवार को आधी रात के करीब बाबू पान दुकान समेत दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
पटाखों के चलते तेजी से फैली आग
अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि शायद आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। बताते हैं कि इनमें से एक दुकान पटाखे की थी और आग लगने के बाद पटाखे दगने लगे। इससे लोग दहशत में आ गए। पटाखों के लगातार दगने से आग और विकराल हो गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
आग नहीं फैलने से लोगों को राहत
बताया जा रहा है कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के इलाके में भी आग पकड़ सकती थी। लेकिन, राहत की बात यह रही कि आग नहीं फैल पाई।
इस घटना में नहीं हुई कोई जनहानि
यही नहीं, इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकानों के मालिकों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के सटीक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
Read Also- Jamshedpur News : टेल्को के लेबर ब्यूरो गोल चक्कर के पास वाहन ने खलासी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

