Home » Jamshedpur News : टेल्को के लेबर ब्यूरो गोल चक्कर के पास वाहन ने खलासी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Jamshedpur News : टेल्को के लेबर ब्यूरो गोल चक्कर के पास वाहन ने खलासी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Jharkhand Hindi News : पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव, सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए वाहन की तलाश जारी

by Rakesh Pandey
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को के लेबर ब्यूरो गोल चक्कर के पास एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक मंटू यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंटू यादव साइजर इंटरप्राइजेज कंपनी में तैनात था। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी कैमरे की जांच

रात को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। ताकि, घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंटू यादव के साथ काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने अफसोस जताया और कहा कि मंटू यादव एक हंसमुख युवक था। गौरतलब है कि जमशेदपुर में हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगातार हादसे हो रहे हैं। परिवहन विभाग हादसों की रोकथाम नहीं कर पा रहा है।

Read Also- Jharkhand Education News: विश्वविद्यालय के शिक्षकों को प्रोन्नति के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई, सिंगल बेंच का आदेश बरकरार

Related Articles