चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के समीप उलिझरी गांव मैं ट्रैक्टर मालिक की धारदार हथियार से हत्या ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार चाईबासा जिले के पांडरासाली थाना अंतर्गत रुईडीह गांव निवासी 25 वर्षीय ट्रैक्टर मालिक सुभाष बानरा चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासाटोटो से घर बनाने के लिए रॉमेटेरियल का काम करता था।
घर से बुलाकर सिर, पेट और पीठ में किया वाहर
शनिवार सुबह उसे घर से बुलाकर धारधार हथियार से सिर, पेट, पीठ में एक के बाद एक हमला किया गया। हत्या को अंजाम देने के बाद उसके शव को पावर ग्रिड के बगल मैदान में फेंक दिया गया था। घटना के संबंध में मृतक के पिता मुकुंद बानरा ने पूरी जानकारी पुलिस को दी है।
फोन करनेवाले ने कहा- मैं फौजी बोल रहा हूं
मृतक सुभाषा बानार के पिता मुकुंद बानरा ने बताया कि शुक्रवार को शाम में किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को फोन किया था। फोन करनेवाले कहा था कि वह एक फ़ौजी बोल रहा है और उसे ईंट और बालू की जरूरत है, इसलिए अभी आओ। लेकिन रात हो जाने के कारण वह नहीं गया।
दोपहर को फोन से हुई बात, शाम को आई मौत की खबर
शनिवार को सुबह दोबारा फोन आने पर सुभाष उसी कथित फौजी से मिलने के लिए निकल गया। दोपहर तक घर वालों से उसकी बात भी हुई। इस के बाद से उससे बात नहीं हो पायी। देर शाम तक जब उसकी परिजनों से बात नहीं हुई तो परिजन काफी चिंतित में हो गए। इस बीच परिजनों को पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके पुत्र को धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। सूचना पाते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि उसके पुत्र सुभाष बानरा मृत पड़ा है। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इघर मुफस्सिल थाना पुलिस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
मृतक का फोन खोल सकता है हत्या का राज
ट्रैक्टर मालिक सुभाष बानरा का फोन ही हत्या का कारणों का खुलासा कर सकता है। घटना के पहले दिन ही मृतक को शाम को फोन करके बुलाना और फिर दूसरे दिन सुबह-सुबह फोन कर बुलाना। उसके बाद हत्या का संबंध उससे हो सकता है जिसने सुभाष को फोन किया था। बरहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
Read Also- Chaibasa News : नितिन प्रकाश और सन्नी उराँव का किया गया अभिनंदन, झामुमो ने दिया सहयोग का

