चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
28 मार्च को दर्ज हुआ था चोरी का मामला
विगत 28 मार्च 2026 को हाटगम्हरिया निवासी शनिवारी सिंकु के लिखित आवेदन के आधार पर उनके घर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में हाटगम्हरिया थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
बाउंड्री के अंदर रखी बाइक पर थी नजर
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चुराने का अपराध स्वीकार भी कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने दिन में रेकी के दौरान एक घर के चारदीवारी के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल को देखा था। रात में मौका पाकर वह चारदीवारी के अंदर घुसा और बाइक में लॉक नहीं होने का फायदा उठाकर उसे धकेलते हुए चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read Also- Chaibasa Crime News : चाईबासा में रॉ मैटेरियल सप्लायर की धारदार हथियार से गोदकर हत्या

