Home » Chakradharpur Vehicle Checking Drive : चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान: बिना हेलमेट-सीट बेल्ट पर कार्रवाई, 24 वाहनों से 39 हजार जुर्माना

Chakradharpur Vehicle Checking Drive : चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान: बिना हेलमेट-सीट बेल्ट पर कार्रवाई, 24 वाहनों से 39 हजार जुर्माना

Jharkhand Hindi News : परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और सभी दस्तावेज साथ रखें। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Vehicle Checking Drive
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय ने चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग के कब्रिस्तान रोड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही वाहनों के दस्तावेज, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई।

24 वाहनों से 39 हजार जुर्माना वसूला

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहनों से 39,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकतर मामले बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने और वैध दस्तावेज न होने के पाए गए।

‘हेलमेट न पहनने से हो रही ज्यादा मौतें’ : तिर्की

मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की ने बताया कि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की संख्या सबसे ज्यादा है। जांच में सामने आया कि दुर्घटना में मृत अधिकांश चालक हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोपहिया चालकों को हेलमेट की अहमियत समझनी होगी। हेलमेट जीवनरक्षक है और सुरक्षित परिचालन के लिए जरूरी है।

लगातार चलेगा अभियान

परिवहन विभाग ने कहा कि सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील की गई कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और सभी दस्तावेज साथ रखें। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also- Barajamda Land Dispute : बड़ाजामदा में जमीन पर कब्जे को लेकर टकराव, एक पक्ष कह रहा श्मशान घाट, दूसरे ने बताई पुश्तैनी जमीन

Related Articles

Leave a Comment