Home » RANCHI NEWS: डीसी ने निजी स्कूलों के प्रिंसिपल की बुलाई अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

RANCHI NEWS: डीसी ने निजी स्कूलों के प्रिंसिपल की बुलाई अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में होगा जुटान

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपल के लिए जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शिक्षा का अधिकार (RTE) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए 9 मई शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक का आयोजन रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11:00 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रांची जिले के सभी निजी स्कूल चाहे वे सीबीएसई, आईसीएसई, जैक या अन्य किसी बोर्ड से संबद्ध हों के प्रिंसिपल या उनके अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बताया गया है कि बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही निजी स्कूलों में आरटीई नियमों के अनुपालन, दाखिला प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किए जा सकते है।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: टेंडर कमीशन घोटाला के आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर रामपुकार राम ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Related Articles

Leave a Comment