Home » Sahibganj News: झारखंड पुलिस को नहीं थी हवा, बिहार STF ने रांगा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Sahibganj News: झारखंड पुलिस को नहीं थी हवा, बिहार STF ने रांगा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

रांगा थाने की पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, 16 अर्धनिर्मित पिस्टल व मैगजीन भी बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
illegal gun Factory
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj : रांगा थाने की पुलिस और बिहार एसटीएफ ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आमगाछी केंदुआ ईदगाह के पास स्थित एक घर में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। घर बंद था। ताला तोड़कर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया। वहां पिस्टल बनाने वाली मशीन व लेथ मौजूद था। वहां से अर्धनिर्मित करीब 16 पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई आधुनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि इस गन फैक्ट्री के बारे में झारखंड पुलिस को हवा तक नहीं लगी थी। यह गन फैक्ट्री कई साल से काम कर रही थी। यहां से अवैध हथियार झारखंड के अलावा बिहार के बदमाशों को सप्लाई किए जाते थे। बिहार एसटीएफ को इसका पता लगा। इसके बाद बिहार एसटीएफ ने साहिबगंज पुलिस को आकर फैक्ट्री के बारे में बताया और तब छापेमारी की गई।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बिहार में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई है। आसपास के लोगों की मानें तो उक्त मुहल्ले में अधिकतर बाहर के लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनवाया और रहते हैं। इस वजह से आसपास के लोगों को उस गृहस्वामी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।

आसपास के लोगों को नहीं थी गन फैक्ट्री की जानकारी

गुरुवार की सुबह अचानक बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर जांच पड़ताल शुरू की। चार ताला को तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो सभी के होश उड़ गये। आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। लोगों का कहना था कि किसी को इसकी आज तक भनक नहीं लगी। बरामद सामान को पुलिस ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर में मीडिया सहित किसी भी व्यक्ति के आने जाने की रोक लगा दी गई है। मौके पर बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, प्रभारी रांगा थाना प्रभारी गौरव समेत दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे।

Read also Indian Railway : आधी रात 30 मिनट बंद रहेंगी रेलवे मोबाइल टिकटिंग सेवाएं, CRIS करेगा मेंटेनेंस, जानें कब

Related Articles

Leave a Comment