Home » Jamshedpur News: बिष्टुपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर पुलिस का एक्शन, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर पुलिस का एक्शन, 8 वाहन जब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 8 दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की है।

क्यूआरटी बनाकर इन इलाकों में हुई छापेमारी

ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए एक विशेष क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया था। इस टीम ने बिष्टुपुर और आसपास के प्रमुख इलाकों जैसे रीगल, जुस्को, जुबली पार्क, मोदी पार्क, सर्किट हाउस गोलचक्कर, कदमा-सोनारी लिंक रोड और पीएम मॉल (P&M Mall) तक सघन जांच अभियान चलाया। अत्यधिक तेज आवाज कर रहे 8 वाहनों को पकड़कर जुर्माने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने लाया गया है

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण सड़कों पर न सिर्फ अत्यधिक तेज आवाज होती है, बल्कि इससे आम नागरिकों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों में केवल कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read also –

Related Articles

Leave a Comment