Home » Palamu Police Transfer : 175 SI और ASI का तबादला, राजेश रंजन बने तरहसी थाना प्रभारी

Palamu Police Transfer : 175 SI और ASI का तबादला, राजेश रंजन बने तरहसी थाना प्रभारी

जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया व्यापक प्रशासनिक फेरबदल। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के दिए गए निर्देश।

by Rakesh Pandey
Palamu Police Transfer
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू पुलिस महकमे में सोमवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले में कार्यरत 175 अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। सभी अधिकारी पिछले दो वर्षों से विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट और अन्य शाखाओं में कार्यरत थे। एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पलामू में 175 एसआई और एएसआई की ट्रांसफर पोस्टिंग

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट और शाखाओं में तैनात 175 अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें।

राजेश रंजन बने तरहसी थाना प्रभारी

स्थानांतरण सूची में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति तरहसी थाना प्रभारी की रही। लंबे समय से रिक्त चल रहे इस पद पर पांकी के पूर्व थाना प्रभारी राजेश रंजन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तरहसी थाना प्रभारी का पद पूर्व में आनंद राम के निलंबन के बाद खाली चल रहा था।

आनंद राम के निलंबन के बाद खाली था पद

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन थाना प्रभारी आनंद राम पर जब्त की गई एक जेसीबी मशीन छोड़ने के एवज में कथित रूप से अवैध राशि मांगने का आरोप लगा था। मामले से जुड़ा बातचीत का एक ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद से तरहसी थाना प्रभारी का पद रिक्त था।

किशुनपुर और दंगवार ओपी में भी नए प्रभारी

स्थानांतरण आदेश के तहत चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह मेदिनीनगर शहर थाना में पदस्थापित थे। वहीं, बिरेंद्र मेहता को दंगवार ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक अवर निरीक्षक रुद्रानंद सरस को मेदिनीनगर यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह चैनपुर थाना में कार्यरत थे।

विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया फेरबदल

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां मिलने से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Read Also- Jamshedpur Accident: मानगो में महिला की कार डिवाइडर से टकराई, पीछा करने का आरोप; कमलपुर में कारोबारी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment