Home » Seraikela Crime: आदित्यपुर में दो गुटों में बवाल, धारदार हथियार व पत्थरों से कूच कर युवक को मार डाला

Seraikela Crime: आदित्यपुर में दो गुटों में बवाल, धारदार हथियार व पत्थरों से कूच कर युवक को मार डाला

by Mujtaba Haider Rizvi
adityapur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर मैदान में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

गौरतलब है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान गौतम मुंडा पर धारदार हथियारों से हमला किया गया और पत्थरों से भी बेरहमी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल गौतम को तत्काल गंगोत्री नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के बाद शिवनारायणपुर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस सतर्क है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Read also Jamshedpur Accident: मानगो में महिला की कार डिवाइडर से टकराई, पीछा करने का आरोप; कमलपुर में कारोबारी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment