
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा सदर थाना पुलिस ने होटल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के एप्पल का आईफोन और लेनोवो कंपनी का टैबलेट बरामद किया गया है।
क्या है मामला
27 अगस्त 2026 को अमला टोला वार्ड नंबर-21 निवासी मनीष कुमार चौबे ने सदर थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि 27 अगस्त 2026 की रात विकास दास मेरीटोला और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके होटल शिफा मैनोर अमला टोला में घुसकर स्टाफ के दो मोबाइल, एक टैबलेट और दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। इस संबंध में सदर थाना में 28 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक युवक होटल के आसपास लगातार रेकी कर रहा था। स्थानीय लोगों से पहचान कराने पर उसकी पहचान अजय कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष पिता संदीप निषाद साकिन लोहार बस्ती, महुलसाई, थाना मुफ्फसिल जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी के घर छापेमारी कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके घर से बरामद समान
– एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का आईफोन जिसका IMEI No 352852878413457 एवं 352852878567757
– एक काला रंग का लेनोवो कंपनी का टैबलेट जिसका IMEI No 869719034213079 बरामद हुआ, जिसे जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस छापामारी दल के सदस्य
चाईबासा सदर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, पु.अ.नि. उपेन्द्र नारायण सिंह, पु.अ.नि. केशव कुमार मेहता, पु.अ.नि. श्रीकांत कुमार, पु.अ.नि. अजीत होनहागा आदि शामिल हैं।

