Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में भालूबासा चौक पर चला JNAC का बुलडोजर, छह दुकानें ध्वस्त

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भालूबासा चौक पर चला JNAC का बुलडोजर, छह दुकानें ध्वस्त

दो बार जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने नोटिस भेजा था। वह नोटिस मिलने के बाद गए थे। उनसे कृष्ण कुमार ने कहा कि दुकान के पीछे का हिस्सा जिनका है, उन्होंने आपके खिलाफ केस किया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Bhalubasa Encroachment Removal Drive
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में भालूबासा चौक पर जेएनएसी ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। जेएनएसी ने भालूबासा चौक पर 6 दुकानों को ध्वस्त किया है। लोगों का आरोप है कि जेएनएसी ने किसी के इशारे पर यह कार्रवाई की है। लोगों की मांग है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए कि भालूबासा में कई दुकानें अवैध हैं। लेकिन, इन छह दुकानों पर ही जेएनएसी ने क्यों फोकस किया। जो दुकानें तोड़ी गई हैं उनमें एक दुकान संजय साव की भी है।

संजय साव ने बताया कि उनको दो बार जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने नोटिस भेजा था। वह नोटिस मिलने के बाद गए थे। उनसे कृष्ण कुमार ने कहा कि दुकान के पीछे का हिस्सा जिनका है, उन्होंने आपके खिलाफ केस किया है। इस पर आपको कुछ कहना है। इस पर संजय साव ने कहा कि वह 50 साल से यहां दुकान चला रहे हैं। उनके पास इसके अलावा कहने के लिए कुछ नहीं है। संजय साव का आरोप है कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ही यह कार्रवाई की गई है। छह दुकानें ध्वस्त होने पर इलाके के लोगों ने भी जेएनएसी को आड़े हाथों लिया है।

लोगों का कहना है कि जेएनएसी अगर कार्रवाई कर रही है तो भालूबासा चौक पर सभी दुकान मालिकों से उनकी जमीन का कागज मांगे और जिन पर नहीं है उन पर कार्रवाई करे।

कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में न्यायालय में मुकदमा चलता और उसके बाद न्यायालय के आदेश पर ही तोड़फोड़ की कार्रवाई होनी चाहिए थी।

Read Also: Jamshedpur News: महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर हुई पिटाई

Related Articles