Home » Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबरों ने हड़ताल वापस ली, बर्खास्त कर्मचारी बहाल होंगे

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबरों ने हड़ताल वापस ली, बर्खास्त कर्मचारी बहाल होंगे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली :Air India Express : एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू के सदस्यों के एक वर्ग ने स्ट्राइक कॉल ऑफ करने और काम पर लौटने का फैसला किया है। वहीं, एयरलाइन मैनेजमेंट ने केबिन क्रू के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का लेटर वापस लेने पर सहमति जतायी है।

बयान में कहा गया है कि मीडिया द्वारा यह बताया गया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड के केबिन क्रू ने सामूहिक रूप से बीमार पड़ने की सूचना दी थी, जिससे बड़े पैमाने पर उड़ान संचालन बाधित हुआ है। विस्तृत चर्चा, विचार-विमर्श और मुख्य श्रम आयुक्त की अपील पर यूनियन के प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हुए कि सभी केबिन क्रू सदस्य, जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी, वे फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ तुरंत ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे।

आगे ये भी कहा गया है कि मुख्य श्रम आयुक्त की अपील पर एयरलाइन प्रबंधन 25 केबिन क्रू को तत्काल बहाल करने पर सहमत हुआ है, जिन्हें हड़ताल पर जाने के बाद 7 और 8 मई को बर्खास्त कर दिया गया था। कंपनी प्रबंधन सेवा नियमों के अनुसार इन केबिन क्रू के मामलों की समीक्षा करेगा। वहीं, मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा सुलह कार्यवाही के लिए अगली बैठक 28 मई को दोपहर 3 बजे तय की गई है।

Air India Express सुलह बैठक के बाद स्ट्राइक कॉल आफ करने का फैसला

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को मुख्य श्रम आयुक्त के कार्यालय में केबिन क्रू के सदस्यों के प्रतिनिधियों और एयरलाइन प्रतिनिधियों के बीच समझौता बैठक के दौरान हड़ताल और बर्खास्तगी लेटर वापस लेने पर सहमति बनी। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों पक्ष मुद्दों पर चर्चा करेंगे और 28 मई को फिर बैठक होगी।

वहीं, दोनों पक्षों के सिग्नेचर किए गए डॉक्यूमेंट के अनुसार डिटेल्ड डिस्कशन और समझौता अधिकारी और मुख्य श्रम आयुक्त की अपील के बाद यूनियन प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हुए कि केबिन क्रू के जो भी सदस्य बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर गए हैं, वे हेल्थ सर्टिफिकेट के साथ काम पर लौटेंगे। हालाकि मुख्य श्रम आयुक्त की अपील पर मैनेजमेंट बीमार होने की सूचना देने के कारण सात और आठ मई, 2024 को बर्खास्त किए गए केबिन क्रू के 25 सदस्यों को तुरंत बहाल करने पर सहमत हुआ। इसमें ये भी कहा गया है कि मैनेजमेंट सेवा नियमों के अनुसार इन केबिन क्रू के मामलों की समीक्षा करेगा।

वहीं, एक बयान में एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम सुलह बैठक में हुई प्रगति से खुश हैं और अपने केबिन क्रू सहयोगियों का काम पर वापस आने का स्वागत करते हैं। इससे हमें अपनी उड़ान अनुसूची को तेजी से बहाल करने और अपने मेहमानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। हम इन अनपेक्षित व्यवधानों से असुविधाग्रस्त लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। यह हमारी सामान्य सेवा मानकों के अनुरूप नहीं है और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हम आंतरिक रूप से इसकी समीक्षा करेंगे।

Raed also –Air India big action: एयर इंडिया का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, बाकी को अल्टीमेटम

Related Articles