Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में व्यापारियों में बांटे गए दो रुपये वाले पांच लाख के सिक्के, जानें क्यों गदगद हो गए कारोबारी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में व्यापारियों में बांटे गए दो रुपये वाले पांच लाख के सिक्के, जानें क्यों गदगद हो गए कारोबारी

Jamshedpur News : चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि छुट्टे पैसों की कमी लंबे समय से व्यापारियों के लिए एक गंभीर समस्या रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur traders receive Rs 2 coins distribution small currency relief
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रोजमर्रा के व्यवसाय में छुट्टे पैसों (सिक्कों) की कमी के कारण दुकानदारों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा विभिन्न बैंकों के सहयोग से लगातार सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 2 रुपये वाले पांच लाख के सिक्कों का वितरण व्यापारियों के बीच किया गया। इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से व्यापारियों का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है तथा ग्राहकों को भी सुविधा मिल रही है। अब तक 45 लाख रुपये की रेज़गारी वितरित की जा चुकी है।

चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि छुट्टे पैसों की कमी लंबे समय से व्यापारियों के लिए एक गंभीर समस्या रही है। चैंबर इस समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखे जाएंगे।

क्या बोले सचिव

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि चैंबर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिक्का वितरण अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बाजार में लेन-देन की प्रक्रिया आसान हो रही है।उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।
चैंबर ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करें।

Read Also: Jamshedpur : जमशेदपुर में सैरात बाजारों में किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध तेज , जानें अब क्या कदम उठाने जा रहे

Related Articles