Home » Chandil Dam Plane Crash Incident : अलकेमिस्ट एविएशन का लाइसेंस बहाल, डीजीसीए ने हटाया सस्पेंशन

Chandil Dam Plane Crash Incident : अलकेमिस्ट एविएशन का लाइसेंस बहाल, डीजीसीए ने हटाया सस्पेंशन

चांडिल डैम विमान हादसे के बाद वापस मिला लाइसेंस

by Anand Mishra
Chandil Dam Plane Crash Incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम में हुए विमान हादसे के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अलकेमिस्ट एविएशन (Alchemist Aviation) के सस्पेंड किए गए लाइसेंस को फिर से बहाल कर दिया है। 24 दिसंबर को जारी आदेश की कॉपी शनिवार को अलकेमिस्ट एविएशन को मिली। इसके साथ ही अब संस्थान ने पायलट ट्रेनिंग दोबारा (Pilot Training) शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी हैं।

अलकेमिस्ट एविएशन के डायरेक्टर मृणाल कांति पाल ने कहा, “डीजीसीए ने सस्पेंशन वापस ले लिया है। हम जल्द ही सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ट्रेनिंग शुरू करेंगे। हालांकि, इस हादसे ने हमें गहराई से मर्माहत किया है।”

अगस्त 2024 में हुआ था हादसा

20 अगस्त 2024 को सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला अलकेमिस्ट एविएशन का दो-सीटर ट्रेनिंग विमान (Two-Seater Training Aircraft) चांडिल डैम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान का मलबा एनडीआरएफ (NDRF) और नौसेना (Navy) की मदद से डैम से निकाला गया था। इस हादसे में प्रशिक्षु पायलट सुबोदीप दत्त और पायलट कैप्टन जीत शत्रु आनंद की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद 29 अगस्त 2024 को डीजीसीए ने कार्रवाई करते हुए अलकेमिस्ट एविएशन का पायलट ट्रेनिंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था।

डीजीसीए ने की थी सुरक्षा ऑडिट

विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने अलकेमिस्ट एविएशन का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया। ऑडिट में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके चलते ट्रेनिंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, अब सभी खामियों को दूर करने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के बाद डीजीसीए ने लाइसेंस बहाल कर दिया है।

ट्रेनिंग जल्द होगी शुरू

डायरेक्टर मृणाल कांति पाल ने बताया कि डीजीसीए के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही पायलट ट्रेनिंग फिर से शुरू की जाएगी। इस निर्णय से अलकेमिस्ट एविएशन को नई शुरुआत का मौका मिला है।

Related Articles