मुंबई :Alka Yagnik reveals hearing loss diagnosis: बाॅलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिकाअलका याग्निक एक रेयर बीमारी की शिकार हो गई हैं। दरअसल बॉलीवुड की 90 की दशक की इस मशहूर सिंगर को सुनाई देना बंद हो गया है। अलका ने खुद इंस्टाग्राम पर एक बड़ी सी पोस्ट कर अपने रेयर डिसऑर्डर का खुलासा किया है। इसके साथ ही अब अलका याज्ञनिक के मैनेजर ने एबीपी न्यूज़ से सिंगर की हालत को लेकर अपडेट शेयर किया है।
Alka Yagnik reveals hearing loss diagnosis:अलका को एक कान से सुनाई देना हुआ था पूरी तरह बंद
अलका याज्ञनिक ने बताया कि दो-ढाई महीने पहले वह मुंबई से गोवा किसी काम के सिलसिले में गयी हुईं थीं और जब वो फ्लाइट से उतरीं तो उन्हें एक कान से सुनाई देना पूरी तरह से बंद हो गया था। जब 24 घंटे तक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने डॉक्टर ने संपर्क किया और फिर उन्हें ना सुन पाने की इस दुर्लभ बीमारी के बारे में पता चला था।
Alka Yagnik reveals hearing loss diagnosis: अलका ने कहा वॉल्यूम का ध्यान रखना है जरूरी
हेडफोन्स का इस्तेमाल करते समय आपको वॉल्यूम का ध्यान रखना नहीं भूलना चाहिए। वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको साउंड लेवल को 60 से 85 डेसिबल्स के बीच में ही रखना चाहिए। इससे ज्यादा वॉल्यूम रखने से आपकी सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खो सकती है। अगर आप अपनी हियरिंग पावर को खोना नहीं चाहते हैं तो आपको इन चेतावनियों को फॉलो करने में कोई भी चूक नहीं करनी चाहिए।
नुकसानदायक हो सकते हैं लाउड स्पीकर्स
हेडफोन्स के अलावा लाउड स्पीकर्स भी आपकी कानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। पार्टी में अक्सर लाउड स्पीकर्स का इस्तेमाल किया जाता है। पार्टी में लाउड म्यूजिक चलने की वजह से आपकी सुनने की क्षमता खत्म हो सकती है। पल भर के एंजॉयमेंट के चक्कर में आपको जिंदगी भर के लिए पछताना पड़ सकता है, इसलिए आपको समय रहते ही संभल जाना चाहिए।
अगर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लिमिट में रहकर किया जाए, तभी वो फायदेमंद रहती है। जैसे ही आप टेक्नोलॉजी को ओवरयूज करना शुरू कर देंगे, आपकी सेहत को आज नहीं तो कल इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

