Home » Chaibasa Crime : लेन देन के विवाद में सुपारी किलर बुलाकर कराई दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

Chaibasa Crime : लेन देन के विवाद में सुपारी किलर बुलाकर कराई दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चाईबासा सदर डीएसपी बहामन टुटी ने एक संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि सुभाष बानरा की 28 मार्च 2026 को अपराधियों ने दिनदहाड़े घर से बुला कर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर मृतक का दोस्त 40 वर्षीय साऊ देवगम ग्राम कमरहातु, थाना- मुफ्फसिल, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा और कुख्यात अपराधी सुपारी किलर 38 वर्ष गोविन्द मुन्दुईया, ग्राम- हतनाबेड़ा, थाना- झींकपानी, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सुभाष से उनका पैसे का पुराना लेन-देन था। उसने पैसा लेकर लौटायानहीं दिया था, जिसके कारण उन्होंने सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई। गिरफ्तार आरोपी गोविन्द मुन्दुईया का आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी हत्या, लूट सहित कई कांडों में शामिल रहा है।

मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया था, जिसमें सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, प्रशिक्षु आइपीएस राज कुमार जेयराजू, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, मुफस्सिल थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read Also- Jharkhand Panchayat Reform : ग्राम पंचायतें होंगी और सशक्त, दायित्वों की समीक्षा के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी

Related Articles