रामगढ़ : बड़कागांव विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब तक की मतगणना के अनुसार, वे 25,000 से अधिक मतों की बढ़त के साथ कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद को पछाड़ते हुए आगे चल रहे हैं।
रोशन लाल चौधरी पिछले तीन चुनावों से बड़कागांव सीट पर किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन हर बार अंबा प्रसाद के परिवार से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी सारी हार का बदला लिया और जनता ने उनके पक्ष में भरपूर समर्थन किया, जिसके बाद उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की।
रामगढ़ विधानसभा में मुकाबला दिलचस्प
रामगढ़ विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। यहाँ आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी और कांग्रेस की ममता देवी के बीच कड़ी टक्कर है। शुरुआती राउंड से ही सुनीता चौधरी ने बढ़त बनाई हुई है, और 13 राउंड की मतगणना के बाद वे लगभग 6,000 वोटों से आगे हैं। वहीं, जेएलकेएम के उम्मीदवार पनेश्वर कुमार ने भी अपनी ओर कई वोट खींचे हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

