Home » RANCHI NEWS: रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात

RANCHI NEWS: रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात

by Vivek Sharma
अमित शाह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर देश के गृह मंत्री अमित शाह का प्रदेश भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी दौरे के बाद दिल्ली लौटने के क्रम में कुछ समय के लिए रांची एयरपोर्ट पर रुके थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और रांची विधायक सीपी सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। आदित्य साहू ने अमित शाह के आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें मिलने का अवसर मिला, जो कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी। साथ ही बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी में हुई अवैध निकासी को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

Related Articles

Leave a Comment