Home » Jamshedpur News: घर में चोरी करने घुसी महिला पकड़ी गई, जमकर किया हंगामा

Jamshedpur News: घर में चोरी करने घुसी महिला पकड़ी गई, जमकर किया हंगामा

पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला के साथ और कोई तो नहीं है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई के काली स्थान रोड पर राजा सिंह के घर में एक अज्ञात महिला शनिवार को घुस गई। यह महिला सामान चोरी करने की कोशिश कर रही थी। तभी घर वालों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद महिला हंगामा करने लगी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को पकड़ कर थाने लाया गया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला के साथ और कोई तो नहीं है। यह महिला किस गिरोह की सदस्य है। जुगसलाई थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही महिला के और साथियों का पता लगाकर घटना का खुलासा कर सभी को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles