Home » Anganwadi Workers:आंगनवाड़ी कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय; केंद्र सरकार कर रही विचार

Anganwadi Workers:आंगनवाड़ी कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय; केंद्र सरकार कर रही विचार

आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। मानदेय बढ़ने के साथ नई सुविधाएं भी मिलेंगी। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में आश्वासन दिया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है। अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि किए जाने की उम्मीद है।

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने दावा किया है कि केंद्र सरकार जल्द ही देशभर के आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करेगी।

उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय आंगनवाड़ी संघ के केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर आंगनवाड़ी कर्मियों की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। इसके बाद कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का आश्वासन मिला है।

उन्होंने बताया कि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि सभी राज्यों में आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर सकारात्मक पहल की जाएगी। साथ ही प्रत्येक तीन वर्ष पर नया मोबाइल उपलब्ध कराने एवं मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रतिवर्ष 4000 रुपये स्वीकृत करने पर भी सहमति जताई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा,जिस पर मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। पांडेय ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आंगनवाड़ी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Read Also: Chakradharpur News : रेलवे क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिए एनओसी की मांग, नप अध्यक्ष ने डीआरएम से की मुलाकात 

 

 

Related Articles