नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) ने गेट (GATE ) परीक्षा 2024 का इन्फॉर्मेशन ब्राउजर जारी कर दिया है। इसके तहत गेट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 29 सितंबर है। वहीं लेट फीस के साथ गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2023 है। जारी कार्यक्रम के तहत परीक्ष दो शिफ्ट में देश के 200 शहरों में फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।

जानिए कितना लगेगा आवेदन शुल्क:
GATE परीक्षा 2024 के लिए एप्लीकेशन फीस 1800 रुपए है। जबकि एससी/एसटी और महिलाओं के लिए यह फीस 900 रुपए है। इनके लिए लेट फीस के साथ यह फीस 1400 रुपए है। जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए लेटफीस के साथ यह फीस 2400 रुपए है।
GATE परीक्षा से संबंधित प्रमुख तिथियां:
आवेदन शुरू होने की तिथि : 30 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 सितंबर
लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तिथि : 13 अक्टूबर
आवेदन में करेक्शन की तिथि : 7 से 11 नवंबर
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 3 जनवरी
परीक्षा की तिथि : 3, 4, 10 व 11 फरवरी, 2024
आंसर की जारी होने की तिथि : 21 फरवरी, 2024
आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तिथि : 22 से 25 फरवरी, 2024
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 16 मार्च, 2024

