हजारीबाग : – हजारीबाग शहर से सटे कटकमदाग थाना अंतर्गत रसुलीगंज-सिरसी गांव के एक घर में बुधवार रात को कोयले का चुल्हा जलाकर सोए
सात युवकों में से चार की मौत दम घुटने से हो गई। वहीं तीन अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मतको में 20 वर्षीय अखिलेश कुमार सिंह ( पिता मदन कुमार सिंह, बाराडीह बक्सर, बिहार), 20 वरषीय प्रिन्स कुमार ( पिता सत्येन्द्र सिंह, ग्राम जिगना बक्सर, बिहार), 19 वर्षीय मो अरमान अली ( पिता मो अमजद अली, बक्सर, बिहार ) और 16 वर्षीय सलमान खान ( पिता मो किताबुद्दीन, जगदीशपुर बक्सर, बिहार ) शामिल हैं।
वहीँ गंभीर रूप से बीमार तीन युवकों में रोहित यादव और राकेश कुशवाहा शामिल हैं जिनका इलाज शहर के आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक इंडियन एसोसिएट्स नामक नेटवर्किंग कंपनी से बतौर एजेंट जुडे हुए थे और किराए के कमरे मे रह रहे थे। घटना की रात ठंड अधिक होने के कारण युवकों ने कोयले का चूल्हा जलाकर कमरे में रख लिया और सो गए। ठंड से बचने के लिए वेनटिलेटर को भी ढक दिया गया था। इस बीच कमरे में गैस भर गइ और नींद में होने के कारण सभी युवक इसकी चपेट में आ गए। पुलिस प्रशासन युवकों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।
बीती रात की घटना ने 21 दिसंबर, 2021 को शहर के पास पेलावल-रोमी में हुई ऐसी ही घटना की याद दिला दी जहां एक नवनिर्मित मकान में सोते समय कोयला, अंगीठी (पारंपरिक कोयला स्टोव) और रूम हीटर जलाने के कारण दम घुटने से तीन लोगों की जान चली गई थी। स्थानीय अधिकारी दोनों घटनाओं की गहन जांच कर रहे हैं, जिससे ऐसे दुखद परिणामों को रोकने के लिए हीटिंग विधियों के उचित उपयोग के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढाई जा सके।


