नई दिल्ली/Arvind Kejriwal’s Bail Stayed: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अदालत से राहत मिली थी। उन्हें निचली अदालत ने जमानत दे दी थी। लेकिन लगता हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुश्किलें कम नहीं हुई है। वह जेल से नहीं निकल पायेंगे। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर रोक लगा दी है। सुनवाई होने तक जमानत पर रोक लगायी है।

Arvind Kejriwal’s Bail Stayed: केजरीवाल जेल से बाहर निकले तो, जांच में असर डालेंगे: ईडी
निचली अदालत से मिले जमानत को ईडी दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। ईडी ने कोर्ट में दलील दी कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर निकलेत ही जांच पर असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री जैसे प्रभावी पद पर होने के कारण अरविंद केजरीवाल जांच में असर डाल सकते है।
Arvind Kejriwal’s Bail Stayed: केजरीवाल के वकील की दलील नहीं सुनी
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी के जल्द सुनवाई वाले दलील को ठुकरा दिया। हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर जैन ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है, तो निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अदालत से राहत मिली थी। उन्हें निचली अदालत ने जमानत दे दी थी। इसके विरोध में ईडी दिल्ली हाईकोर्ट गयी थी।
Arvind Kejriwal’s Bail Stayed: ईडी ने किया केजरीवाल के वकील का विरोध
जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा की खंडपीठ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई कर रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी के तरफ से कहा गया कि निचली अदालत में ईडी को बहस करने का पर्याप्त समय नहीं मिला था। ईडी ने पीएमएलए की धारा 45 का हवाला देते हुए केजरीवाल के वकील की मौजूदगी का भी विरोध किया।
Arvind Kejriwal’s Bail Stayed: मोदी सरकार कर रही गुंडागर्दी : आप
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट के रोक लगाने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गुंडागर्दी कर रही है। ट्रायल कोर्ट अभी तक आया नहीं है। आदेश की कॉपी मिले बिना, ईडी हाईकोर्ट पहुंच कैसे पहुंच गयी। किस आदेश को उन्होंने चुनौती दे दी। न्याय व्यवस्था को मजाक बनाया जा रहा है। मोदी जी आपको सभी देख रहे है।
Read also:- आज जेल से बाहर आ सकते केजरीवाल, मिली नियमित जमानत

