Home » पदभार संभालते ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दिखाई तेजी, कहा-15 दिन में दूर करेंगे खामियां

पदभार संभालते ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दिखाई तेजी, कहा-15 दिन में दूर करेंगे खामियां

नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाएगी।

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अपने विभाग के कामकाज में तेजी दिखाई है। सोरेन ने शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने जमशेदपुर के परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया दौरा

बैठक के बाद मंत्री रामदास सोरेन ने साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में मौजूद खामियों को अगले 15 दिनों के भीतर दूर कर लिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने नए शिक्षकों की बहाली जल्द से जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

ड्रॉपआउट छात्रों पर फोकस

रामदास सोरेन ने अपने दौरे में उन स्कूलों पर भी ध्यान दिया जहां ड्रॉपआउट छात्रों की संख्या अधिक पाई गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस समस्या के पीछे के कारणों का पता लगाएं और छात्रों के अभिभावकों से पूरी जानकारी इकट्ठा कर विभाग को सौंपें।

मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को लेकर मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वर्तमान में इन स्कूलों की संख्या को राज्य भर में बढ़ाने की योजना है, जिसे अगले पांच वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। यह पहल छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Articles