Home » Durga Puja 2023: पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम, जानें रांची के पंडालों में कहां क्या है खास

Durga Puja 2023: पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम, जानें रांची के पंडालों में कहां क्या है खास

by Rakesh Pandey
पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Durga Puja 2023: झारखंड की राजधानी में दुर्गा पूजा का माहौल बन गया है। हर ओर पंडालों में रौनक दिख रही है। जगमगाती लाइट के बीच रातभर की चहल-पहल बढ़ गई है। दरअसल, शारदीय नवरात्र की पंचमी पर शहर के कई पूजा पंडालों के पट खुल गए हैं। पट खुलते ही मां के दर्शन व पंडालों की खूबसूरी निहारने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है।

पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम

मुख्यमंत्री ने पत्नी कल्पना सोरेन संग किया पंडालों का उद्घाटन
गुरुवार की शाम आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड और पंच मंदिर हरमू रोड के पंडालों का राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्य और राज्यवासियों की उन्नति, सुख -समृद्धि, शांति, सद्भाव, अमन-चैन और उत्तम स्वास्थ्य कामना की। मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पूरे हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं। यह त्योहार आप सबों के जीवन में नई खुशियां लेकर आए।

पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम

पंचमी से ही उमड़ने लगी भीड़
रातू रोड में पंडाल के अनावरण के मौके पर राज्यसभा सांसद डा. महुआ माजी व समिति के संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, उत्तम यादव आदि थे। वहीं, हरमू के पंच मंदिर स्थित पंडाल में विधायक नवीन जायसवाल सहित समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय, अरुण झा, इंद्रजीत यादव, अमिताभ मुखर्जी आदि अनावरण के मौके पर मौजूद रहे। पंडालों अनावरण के बाद दोनों जगहों पर दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैसे भीड़ तो गुरुवार की संध्या से ही जुटने लगी थी। लोग पंडालों को निहारते नहीं थक रहे थे। तरह-तरह की लाइटिंग के साथ थीम पर बने पंडालों को लोग अपने-अपने मोबाइल में कैद रहे थे। जैसे ही मां का पट खुला, भक्तों की भीड़ दर्शन को बेताब हो उठी।

पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम

पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम/ भीड़ के कारण जाम से जूझते रहे लोग, उत्साह नहीं हुआ कम

गुरुवार को नवरात्रि की पंचमी थी। पंचमी तिथि को ही कई पंडाल खुल गए। वहीं, कुछ पंडालों के पट आज यानि शुक्रवार को खुलेंगे। पंचमी तिथि से ही शहर में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। रातू रोड, हरमू रोड, मेन रोड में जाम से लोग जूझते नजर आए। पंचमी के दिन गुरुवार को ही ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। रात तक सबसे ज्यादा भीड़ बकरी बाजार में नजर आ रही थी। शाम से ही भक्तों का आने का क्रम शुरू हुआ। सात बजते-बजते काफी भीड़ बढ़ गई। वहीं, पंडाल के बाहर इतना जाम था कि वाहन रेंग रहे थे।

पट खुलते ही पंडालों की ओर बढ़े कदम

बेतरतीब खड़े वाहन बढ़ा रहे समस्या
प्रमुख पंडालों के आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से भी जाम की समस्या हुई। यही हाल मेन रोड का भी रहा। चंद्रशेखर आजाद पूजा पंडाल भी गुरुवार को ही खुल गया। यहां भी काफी भीड़ उमड़ी थी। एक तरफ सड़क तो पूरी तरह जाम हो गई थी। वहीं, रेलवे स्टेशन में भी भक्तों की भीड़ रही। दुर्गोत्सव में शहर का कोना-कोना भक्ति भाव से लरज उठा है। खास बात यह रही कि इस बार चतुर्थी से ही पंडालों के पट खुलने लगे है। इससे भक्तों को भी घूमने का आनंद दो गुना हो उठा है।

हरमू में दिख रहा है स्वामी नारायण मंदिर
पंच मंदिर हरमू के पंडाल में इस बार गुजरात के स्वामी नारायण मंदिर का भव्य प्रारूप बनाया है। प्रवेश द्वार के साथ जैसे ही अंदर प्रवेश करते हैं, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहे हैं। परिसर के बीच सीमेंट के स्ट्रक्चर में तालाब के बीच गंगा नदी का प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें देवघर के बाबा बैजनाथ विराजमान हैं। पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। स्वामी नारायण मंदिर का प्रारूप इतना जीवंत बनाया गया है कि लगता है, वास्तविक मंदिर ही बना दिया गया है। लाइटिंग भी इतनी आकर्षक है कि प्रारूप खिल उठा है। रात के समय लाइटिंग के बीच यहां का नजारा देखते ही बन रहा है।

यहां हैं ध्यानमग्न बुद्ध
रातू रोड आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में बुद्ध ही बुद्ध नजर आ रहे हैं। ध्यानमग्न मुद्रा में। हजारों बुद्ध के प्रारूप यहां दिख रहे हैं। अगर ध्यान से देखेंगे तो यहां हर ओर बुद्ध ही बुद्ध नजर आएंगे। यहां मां की प्रतिमा भी बहुत सौम्य बनाई गई है। मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही बुद्ध नजर आते हैं। पंडाल के शिखर पर भी बुद्ध हैं। इस पंडाल का संदेश साफ है। ध्यान से ही मन को शांति मिलेगी। इस आपाधापी भरे जीवन में बुद्ध की शरण में आएं।

READ ALSO : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में 11 कैदी कर रहे नवरात्र, जानें

Related Articles