Home » Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा , जानिए क्या कहा इस केंद्रीय मंत्री ने

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा , जानिए क्या कहा इस केंद्रीय मंत्री ने

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में 2024 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली सेवा विधेयक पर भाजपा को बीजद का समर्थन मिलने के बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गयी थी जिसे फिलहाल इस केंद्रीय मंत्री ने खारिज कर दिया है।

भाजपा-बीजद में गठबंधन की चल रही थी अटकलें

पिछले सप्ताह यहां आधिकारिक कार्यक्रमों से इतर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच हुई बैठक से अटकलों को और हवा मिली। दोनों पार्टियां 2000 से 2009 तक गठबंधन में रहीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव विश्व हाथी दिवस पर एक समारोह में भाग लेने के लिए यहां आये थे।

पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले मंत्री

पत्रकारों ने जब इन अटकलों के बारे में पूछा तो उन्होंने भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ओडिशा में अगला चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम 2024 में (राज्य में) भी अपने दम पर सरकार बनायेंगे।

हाथियों के संरक्षण पर पूरा फोकस

उल्लेखनीय है कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव आमतौर पर लोकसभा चुनाव के साथ होते हैं और मतदान भी एक साथ कराया जाता है। इससे पहले विश्व हाथी दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ सक्रिय भागीदारी हाथी संरक्षण को नयी ऊंचाई तक ले जाने की कुंजी है।

READ ALSO : जदयू MLC गुलाम गौस का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बोल, कहा अब वह इस उम्र में नहीं कि लोग उनकी तरफ देंखे, जानिए क्या है पूरा मामला

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मानव कल्याण और हाथी संरक्षण में सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय भागीदारी हाथी संरक्षण को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की कुंजी है।

Related Articles