Home » RANCHI NEWS: बाबूलाल ने ‘जी राम जी’ योजना के विरोध पर उठाए सवाल, विकसित भारत और भगवान राम से कांग्रेस को नफरत क्यों

RANCHI NEWS: बाबूलाल ने ‘जी राम जी’ योजना के विरोध पर उठाए सवाल, विकसित भारत और भगवान राम से कांग्रेस को नफरत क्यों

by Vivek Sharma
राज्य को हर दिन नए जख्म मिल रहे हैं, लेकिन हेमंत जी को सिर्फ व्हाइट बैज और मंहगे कोट-मफलर वाले फोटो सेशन की चिंता
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘जी राम जी’ योजना के खिलाफ किए गए विरोध को लेकर कड़ा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को विकसित भारत और भगवान राम से नफरत है, इसलिए वे इस योजना का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नाम नहीं, काम बोलता है। कांग्रेस ने अपने शासन में 600 से ज्यादा योजनाओं और संस्थाओं के नाम बदले थे, तो अब यह विरोध क्यों हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने मनरेगा योजना को कई बार नाम बदला पहले ‘राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम’, फिर ‘जवाहर रोजगार योजना’, ‘नरेगा’ और बाद में ‘मनरेगा’ किया था।

ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का रोजगार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जी राम जी योजना को गरीबों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लिए लाया गया है, ताकि उन्हें रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि इस नई योजना में अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी, साथ ही बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान है। कांग्रेस को यह योजना क्यों नहीं पसंद यह समझ से परे है।

उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं थी, जबकि जी राम जी योजना में रियल टाइम डेटा अपलोड होगा। मोबाइल से निगरानी की जाएगी और एआई द्वारा धोखाधड़ी का पता चल सकेगा। इसके अलावा अब मजदूरी का साप्ताहिक भुगतान होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ।

योजनाओं के नाम को सेवा से जोड़ा

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गांधी परिवार के नाम पर योजनाओं के नाम रखे, लेकिन मोदी सरकार ने योजनाओं के नाम को सेवा से जोड़ा है। राजपथ को ‘कर्तव्य पथ’ और रेस कोर्स को ‘लोक कल्याण मार्ग’ बना दिया गया है। कांग्रेस द्वारा ग्रामीण भारत की जरूरतों के प्रति इस नई योजना के विरोध को बाबूलाल मरांडी ने एक साजिश करार दिया।

Related Articles