Home » RANCHI PAHARI MANDIR: पहाड़ी मंदिर विकास समिति के नए सचिव ने किया बाबा का अभिषेक, उप समितियों के साथ की बैठक    

RANCHI PAHARI MANDIR: पहाड़ी मंदिर विकास समिति के नए सचिव ने किया बाबा का अभिषेक, उप समितियों के साथ की बैठक    

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने नए सचिव कुमार रजत का अभिनंदन और निवर्तमान सचिव उत्कर्ष कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में सोमवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समिति के वर्तमान सचिव सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत का अभिनंदन और निवर्तमान सचिव उत्कर्ष कुमार को विदाई दी गई। समारोह में दोनों अधिकारियों को शॉल और पहाड़ी बाबा की तस्वीर भेंट की गई। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने मंदिर के मुख्य मंदिर में पहाड़ी बाबा का अभिषेक, श्रृंगार के बाद आरती की। उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों और समिति की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर समिति के विभिन्न उप समितियों के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

निवर्तमान सचिव उत्कर्ष कुमार ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्हें दो साल तक पहाड़ी बाबा की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि समिति के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हैं और हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करते हैं। वहीं सचिव कुमार रजत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भक्तों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना है और मंदिर की व्यवस्था और विकास को मिलकर बेहतर बनाना उनका उद्देश्य है। मौके पर कोषापाल व पंडरा बाजार समिति विपण पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया, लेखापाल उमाकांत मिश्रा, आनंद गाड़ोदिया, मदनलाल पारीक, सुनील माथुर, जीतेंद्र पहलवान, सीए सौरभ टेकरीवाल, संदीप जैन, सौरभ चौधरी, राजकुमार शर्मा, अंकित कुमार के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles