Home » Palamu News: पलामू में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, हादसे में दो युवक भी जख्मी

Palamu News: पलामू में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, हादसे में दो युवक भी जख्मी

by Mujtaba Haider Rizvi
olideeh deadbody
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

बताते हैं कि तुकबेरा गांव निवासी 65 वर्षीय सुदामा विश्वकर्मा किसी निजी कार्य से नावाबाजार गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुदामा विश्वकर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवक भी घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुदामा विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read also Hazaribagh Accident: हाथियों ने ली एक और जान, खेत देखने गए किसान को कुचलकर मार डाला

Related Articles