Home » RANCHI NEWS: बंगाल चुनाव परिणाम पर बीजेपी का जश्न, बाबूलाल मरांडी बोले- रिकॉर्ड मतदान से तय था ऐतिहासिक बदलाव

RANCHI NEWS: बंगाल चुनाव परिणाम पर बीजेपी का जश्न, बाबूलाल मरांडी बोले- रिकॉर्ड मतदान से तय था ऐतिहासिक बदलाव

सभी ने एक दूसरे को झालमुढ़ी और लड्डू खिलाकर भाजपा के जीत की बधाई

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे जनता का स्पष्ट जनादेश करार दिया है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डतोड़ मतदान से ही संकेत मिल गया था कि बंगाल बदलाव की ओर बढ़ चुका है। उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से राज्य में गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ जैसी समस्याएं बनी हुई थीं। इस चुनाव में जनता ने इन सभी मुद्दों के खिलाफ निर्णायक फैसला दिया है। 92 प्रतिशत से अधिक मतदान यह दर्शाता है कि लोग निर्भीक होकर घरों से निकले और लोकतंत्र को मजबूत किया। उन्होंने चुनाव आयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना बड़ी उपलब्धि है। उनके अनुसार, पहले छोटे चुनावों में भी हिंसा होती थी, लेकिन इस बार व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर भी खुशी जताई। इस दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री और नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। सभी ने एक दूसरे को झालमुढ़ी और लड्डू खिलाकर भाजपा के जीत की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Comment