Home » Jamshedpur Electricity News: जिले से खत्म होगा डीवीसी का राज, इसी महीने चालू हो जाएगा सुरदा पावर ग्रिड; The PHoton News Exclusive

Jamshedpur Electricity News: जिले से खत्म होगा डीवीसी का राज, इसी महीने चालू हो जाएगा सुरदा पावर ग्रिड; The PHoton News Exclusive

मुसाबनी इलाके में अब जाएगी जेयूएसएनएल की बिजली, लद गए दामोदर वैली कॉरपोरेशन के दिन

by Mujtaba Haider Rizvi
power grid jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग कई ग्रिड का निर्माण कर रहा है। इनमें से मुसाबनी के सुरदा में 132/33 केवी व 100 एमवीए क्षमता का नया पावर ग्रिड बनकर तैयार हो गया है। इस पावर ग्रिड के निर्माण पर लगभग 32.61 करोड रुपए खर्च किए ( Jamshedpur Electricity News) गए हैं।
यह पावर ग्रिड इसी महीने चालू कर दिया जाएगा। इस पावर ग्रिड में 50-50 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।इस पावर ग्रिड के बन जाने के बाद घाटशिला और मुसाबनी इलाके में बिजली विभाग डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) से बिजली न लेकर अब झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) से बिजली लेगा।

इसके अलावा, पावर ग्रिड चालू हो जाने के बाद घाटशिला और आसपास के इलाके में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। बिजली कटौती की समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात मिलेगी। लो वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इस ग्रिड का शिलान्यास 6 साल पहले हुआ था। ग्रिड के निर्माण में 6 साल लगे हैं। इस ग्रिड से 70 मेगावाट बिजली की आपूर्ति ( Jamshedpur Electricity News) की जा सकेगी।

सुरदा के अलावा बिजली विभाग चौका, सुंदर नगर चाकुलिया और कांड्रा में भी पावर ग्रिड का निर्माण करा रहा है। यह सभी पावर ग्रिड 132/33 केवीए क्षमता के बनाए जा रहे हैं। इन सभी पावर ग्रिड में 50-50 एमवीए क्षमता के दो-दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। चाकुलिया का ग्रिड बन जाने से बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ आदि इलाके में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था मजबूत होगी। इससे किसानों को लाभ होगा। सुंदर नगर का ग्रिड बन जाने के बाद जादूगोड़ा इलाके और सुंदर नगर के औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। कांड्रा का ग्रिड बन जाने से सरायकेला-खरसावां जिले में औद्योगिक इलाकों में निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इसके अलावा, नई ग्रिड परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद ट्रांसमिशन लॉस भी कम होगा और बिजली की बचत होगी। यह सभी ग्रिड 400 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे हैं।

समस्या खत्म, सर्किल में आ रही फुल लोड बिजली

जमशेदपुर सर्किल में बिजली कटौती की समस्या अब खत्म हो गई है। अब सर्किल को फुल लोड बिजली मिलने लगी है। बीच में कुछ दिनों तक समस्या के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। मगर, अब हालात में सुधार हो गया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि सर्किल को पीक ऑवर में 350 मेगावाट बिजली चाहिए। इन दिनों सर्किल को पर्याप्त बिलजी दी जा रही है।

सर्किल में लग चुके 80 हजार प्रीपेड मीटर

जमशेदपुर सर्किल में बिजली विभाग प्रीपेड मीटर लगा रहा है। यह काम अब तेजी से किया जा रहा है। सर्किल में कुल तीन लाख के करीब प्रीपेड मीटर लगना है। इनमें से तकरीबन 80 हजार प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। अब जिन लोगों के मीटर जल जाते हैं वहां विभाग प्रीपेड मीटर लगा देता है। प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत जुगसलाई से हुई थी। अभी मानगो इलाके में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, जिनका मीटर जल जाता है और वह आवेदन करते हैं तो विभाग उनके यहां सामान्य मीटर न लगा कर प्रीपेड मीटर ही लगा रहा है।

Read also Dumka News: सरकारी कार्य में बाधा के केस में विधायक प्रदीप यादव को 1 साल की सजा, पूर्व विधायक रंधीर सिंह समेत 14 बरी

Related Articles

Leave a Comment