Home » Giridih Accident: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसे में कार और सवारी गाड़ी की टक्कर, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत

Giridih Accident: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसे में कार और सवारी गाड़ी की टक्कर, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
Giridih road accident NH19 car and passenger vehicle collision death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्कूली छात्रा समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे-19 पर घंघरी के पास हुआ।

मृतकों में घंघरी निवासी स्कूली छात्रा महक परवीन और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चौथा गांव निवासी प्यारी उर्फ बुटानी साव हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गौरतलब है कि विष्णुगढ़ के चौथा गांव से एक सवारी गाड़ी बोकारो के दुग्दा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान उसी दिशा में जा रही एक कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए।

हादसे के दौरान एक और दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस से उतरकर घर जा रही छात्रा महक परवीन को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सवारी गाड़ी में सवार प्यारी साव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस दुर्घटना में एक महिला समेत करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-19 पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अंजन कुमार और अनुषेक सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस बल की मदद से जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह और मुखिया टेकलाल चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read Also: Jamshedpur Accidents : रेलवे ट्रैक पर‌ मिला शव, मानगो में महिला की मौत, पोटका में 5 घायल

Related Articles

Leave a Comment