Home » Jamshedpur Health News : सदर अस्पताल में भीड़ को देखते हुए खुलेंगे कई पंजीकरण काउंटर, डीसी ने दिया निर्देश

Jamshedpur Health News : सदर अस्पताल में भीड़ को देखते हुए खुलेंगे कई पंजीकरण काउंटर, डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उपायुक्त ने सेवा सुधार पर दिया जोर

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur sadar hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे, एनआइसीयू, पीआईसीयू, किचन, वेटिंग एरिया, वाशरूम, पंजीकरण काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए उन्होंने मरीजों को तेज, सुगम और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ और पंजीकरण में हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने साफ कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैंटीन में साफ-सफाई के निर्देश

ब्लड बैंक की समीक्षा के दौरान उन्होंने रक्त की उपलब्धता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल कैंटीन का निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने अस्पताल की व्यवस्था को कुल मिलाकर संतोषजनक बताया, लेकिन कुछ सुधार की जरूरत भी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित कमियों को जल्द दूर किया जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

Read also Chakulia Elephant Attack: चाकुलिया में हाथी के हमले में वृद्धा की मौत, जनता में वन विभाग के प्रति नाराजगी

Related Articles