Home » Jamshedpur News: रंगदारी नहीं देने पर साकची के शालीमार मार्केट में बदमाश ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को किया घायल

Jamshedpur News: रंगदारी नहीं देने पर साकची के शालीमार मार्केट में बदमाश ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को किया घायल

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि, आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
sakchi knife crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार में शालीमार मार्केट में एक बदमाश ने रंगदारी नहीं मिलने पर तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। एक के सीने में चाकू लगा है, तो दूसरे के पीठ में चाकू लगा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घायलों में मोहम्मडन लाइन का मिनाजुल हक, एमडी ताजू और एमडी अब्दुल माजिद हैं।

बताते हैं कि पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि, आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के पास आकर अक्सर बैठा करता था और दुकानदारों से बातचीत करता था। उसने बुधवार को सोमवार को वहां रंगदारी की मांग की और नहीं मिलने पर चाकूबाजी की।

दुकानदार गुड्डू ने बताया कि चाकू मारने वाले युवक का नाम हनी है। वह उसको जानता है। उसके पिता को भी जानता है। गुड्डू ने बताया कि वह यहां आकर बैठा करता था। बातचीत करता था। गुटखा मांग कर खाता था। कुछ दिन पहले उसने कहा कुछ पैसे दो। इस पर उसने 500 रुपया दे दिया था। आज फिर उसने पैसा मांगा। इस पर उसे 500 रुपये दे दिया। इसके बाद भी वह अजीब हरकत कर रहा था। वह दुकान के अंदर घुस गया। बाहर जो लोग थे उनसे भी रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर चाकू चला दिया। जिस चाकू से उसने हमला किया है वह सब्जी वाला चाकू है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता इलाके का दबंग है। वहीं, आरोप लगाया जा रहा है कि साकची बाजार में भी नशे का सामान बेचा जाता है। दुकानदार भी शक के घेरे में है। पुलिस को शक है कि दुकान रंगदारी की कहानी गढ़ रहा है। हो सकता है यह अवैध धंधे में झगड़े का मामला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की बाइक जब्त कर ली है और उसे थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also West Singhbhum News : रेलखंड की सुरक्षा के लिए ड्रोन का सहारा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आरपीएफ का विशेष अभियान

Related Articles

Leave a Comment