Home » West Singhbhum News : रेलखंड की सुरक्षा के लिए ड्रोन का सहारा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आरपीएफ का विशेष अभियान

West Singhbhum News : रेलखंड की सुरक्षा के लिए ड्रोन का सहारा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आरपीएफ का विशेष अभियान

इस अभियान के तहत अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से पूरे रेलखंड की लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। साथ ही आरपीएफ की विशेष टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं.

by Mujtaba Haider Rizvi
jharkhand naxal drone monitoring
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : नक्सल संगठनों द्वारा मनाए जा रहे “दमन विरोधी सप्ताह” को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ट्रैक हॉक के तहत 25 जून 2026 से चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से पूरे रेलखंड की लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। साथ ही आरपीएफ की विशेष टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके और रेलवे परिचालन को प्रभावित करने की किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

सोमवार को जारी रेलवे के आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस विशेष सुरक्षा अभियान का उद्देश्य रेलवे की संपत्तियों, यात्रियों की सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना की हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और तकनीकी निगरानी व्यवस्था को भी पहले से अधिक मजबूत बनाया गया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और निर्बाध रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन आधारित निगरानी और सुरक्षा अभियान से रेलवे ट्रैक, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा। इसे झारखंड के नक्सल प्रभावित रेलखंडों में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Read also Jamshedpur Brain Malaria : ब्रेन मलेरिया को लेकर हाई अलर्ट पर पोटका, अब तक चार बच्चों की मौत, 60 से ज्यादा इलाजरत

Related Articles

Leave a Comment