Home » Jharkhand Governor: गायब हो रहीं नाबालिग लड़कियां, पुलिस नहीं करती समय पर कार्रवाई ;राज्यपाल ने डीजीपी को दिए निर्देश

Jharkhand Governor: गायब हो रहीं नाबालिग लड़कियां, पुलिस नहीं करती समय पर कार्रवाई ;राज्यपाल ने डीजीपी को दिए निर्देश

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य में नाबालिग लड़कियों की बढ़ती गुमशुदगी की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उनके निर्देश पर अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

जारी पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई मामलों में स्थानीय पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण गंभीर घटनाएं घटित हो रही हैं,जो बेहद चिंताजनक है।

राज्यपाल ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों में गुमशुदगी के मामलों की विशेष समीक्षा की जाए और प्राथमिकता के आधार पर जांच जल्द पूरी की जाए। साथ ही, जिलावार लंबित मामलों का अद्यतन विवरण तैयार कर लोक भवन को उपलब्ध कराएं।

राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों में कानून का भय होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राज्य की हर बेटी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लड़कियां सुरक्षित और निर्भय माहौल में जीवन जी सकें। बताया गया है कि राज्यपाल को इस मुद्दे पर कई ज्ञापन भी प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद यह पहल की गई है।

Read Also: http://Jharia Fire Area: धनबाद में फिर भू-धंसान; मची भगदड़, एक दर्जन घर क्षतिग्रस्त

Related Articles

Leave a Comment